उप्र में सड़क दुर्घटना में 8 की मौत
पुलिस के अनुसार यह हादसा चोपन थाना क्षेत्र के डाला कस्बे में शक्तिनगर-वाराणसी राजमार्ग पर उस वक्त हुआ जब एक तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। इसमें सात बच्चों सहित आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक में श्रमिक और उनके बच्चे सवार थे।
चोपन थाना प्रभारी शिवानंद मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 10 की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें वाराणसी भेज दिया गया है।
मिश्रा ने कहा कि चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि सड़क पार कर रहे एक बच्चे को बचाने के चक्कर में ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। जिसके कारण ट्रक पलट गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications