किंगफिशर को 230 करोड़ रुपये का घाटा
कम्पनी के संचालन मद में यद्यपि कुल आय में 24 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और यह पिछले साल इसी अवधि के 1,112.70 करोड़ रुपये के मुकाबले इस साल 1,382.72 करोड़ रुपये हो चुकी है।
कम्पनी ने शेयर बाजार को बताया कि आलोच्य अवधि में कम्पनी के एयरबस ए320 श्रेणी के लगभग एक तिहाई विमान बेकार पड़े रहे। कम्पनी ने कहा है कि यही घाटे का प्रमुख कारण है।
कम्पनी ने कहा कि जल्द ही ये सुस्त विमान काम पर लौट आएंगे और कम्पनी फिर से लाभ दर्शाने लगेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications