उड्डयन में प्रवेश के लिए मंत्री मांग रहे थे 15 करोड़ रुपये : टाटा

यह खुलासा टाटा समूह के वर्तमान प्रमुख रतन टाटा ने सोमवार को दिया।

सोमवार को एक व्याख्यान के दौरान रतन टाटा ने कहा कि टाटा समूह ने तीन प्रधानमंत्रियों से मुलाकातें की लेकिन एक शख्स ने उनके प्रयास पर पानी फेर दिया।

रतन टाटा आमतौर पर विवादास्पद बयान देने से बचते हैं, लेकिन उन्हें अगर वाजिब लगता है तो समय पर वे खुल कर बोलने से चूकते भी नहीं हैं।

टाटा ने कहा कि वे एक बार विमान से यात्रा कर रहे थे। उनके बगल में बैठे एक अन्य उद्योगपति ने कहा कि आप लोग बेवकूफ हैं। आपलोग जानते हैं कि मंत्री को 15 करोड़ रुपये चाहिए। आप उन्हें दे क्यों नहीं देते।

टाटा उत्तराखण्ड फाउंडेशन के कार्यक्रम में बोल रहे थे। कार्यक्रम का विषय था- 21वीं सदी में भारत: अवसर और चुनौतियां।

मृदुभाषी और बेहद सम्मानित उद्योगपति टाटा ने बताया कि यह घटना करीब 10 से 12 साल पहले की है। लेकिन इस पर जांच नहीं चाहते हैं, क्योंकि इससे एक गलत आदमी चर्चा में आ जाएगा।

टाटा 1990 के दशक का जिक्र कर रहे थे। तब वे सिंगापुर एयरलाइंस के साथ एक उड्डयन कम्पनी स्थापित करना चाहते थे।

उन्होंने कहा कि हमने भारत में उड्डयन उद्योग की शुरुआत की थी, इसके बावजूद हमें बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा।

73 वर्षीय टाटा ने कहा कि उनकी 2012 तक अवकाश लेने की पहले कोई योजना नहीं थी।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वे अवकाश के समय में बदलाव नहीं करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर आदमी को अपने निजी जीवन में बहुत सारे त्याग करने होते हैं। लेकिन अब मैं अपने जीवन को वापस हासिल करना चाहता हूं। मैं उन चीजों का आनंद लेना चाहता हूं, जो मैं करना चाहता हूं।

टाटा के नए वारिस को खोजने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि इस बात का पूरा ध्यान रखने का प्रयास कर रहा हूं कि उत्तराधिकारी में मूल्यों को लेकर पूरी प्रतिबद्धता हो।

उन्होंने कहा कि जब उन्होंने जे. आर.डी टाटा से उत्तराधिकार संभाला था, तब उनके सामने बहुत बड़ी जिम्मेदारी थी और वे जानते थे कि दूसरा जे. आर. डी. टाटा नहीं बना जा सकता है। उन्होंने एक अलग पहचान बनाई।

उन्होंने कहा कि मेरा विश्वास है कि नया उत्तराधिकारी भी अपनी एक अलग पहचान बनाएगा और हमारी जो परंपरा रही है उसके अनुरूप या उससे बेहतर तरीके से देश और समूह के लिए कुछ करेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+