निर्यात में अक्टूबर में 21 फीसदी की वृद्धि
वाणिज्य सचिव राहुल खुल्लर ने सोमवार को कहा कि अभियांत्रिकी, कीमती पत्थर और गहने, चमड़े और समुद्री उत्पादों के निर्यात में हुई बढ़ोतरी के कारण अक्टूबर में निर्यात में बढ़ोतरी हुई है।
खुल्लर ने कहा कि मौजूदा कारोबारी साल के पहले सात महीने में निर्यात में 26.8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 121.4 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस दौरान आयात में 26 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 194.2 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस कारण 72.8 अरब डॉलर का कुल व्यापारिक घाटा (ट्रेड डिफिसिट) हुआ।
भारत के आयात में अक्टूबर में 6.8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह बढ़कर 27.7 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस कारण अक्टूबर में 9.7 अरब डॉलर का व्यापारिक घाटा हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications