महंगाई दर में अक्टूबर में मामूली कमी
थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित महंगाई की यह दर पिछले नौ माह के न्यूनतम स्तर पर है। भारतीय रिजर्व बैंक के मौद्रिक नियंत्रण के कड़े उपायों के कारण पिछले कुछ सप्ताह से महंगाई ने नरमी दिखाना शुरू किया है।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक प्राथमिक वस्तुओं के सूचकांक में इस माह 0.8 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि ईंधन और निर्मित वस्तुओं के सूचकांकों में 0.3 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक दोनों ने महंगाई की ऊंची दर के प्रति चिंता जताई है और वे इसे नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं। महंगाई दर 4 फीसदी के सुविधाजनक स्तर से काफी ऊपर है।
रिजर्व बैंक ने महंगाई पर लगाम लगाने के मकसद से 2 नवंबर को रेपो और रिवर्स रेपो दर दोनों में 25 आधार अंकों की बढ़ोतरी की थी जो इस साल रिजर्व बैंक द्वारा की गई छठी बढ़ोतरी है।
आरबीआई के गवर्नर डी. सुब्बाराव ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही की समीक्षा के बाद कहा कि महंगाई दर यद्यपि अभी बहुत अधिक नहीं है, लेकिन सुविधाजनक स्तर से यह अभी भी अधिक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications