राजा पर टिप्पणी करने से अरुण जेटली का इंकार
भारत आर्थिक सम्मेलन से इतर जेटली ने कहा, "राजा मामले पर प्रतिक्रिया पार्टी देगी। मुझे इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं करनी है।"
इसके पहले भाजपा नेता ने सत्तारूढ़ संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार और दूरसंचार मंत्री को जमकर फटकार लगाई थी। उन्होंने दावा किया था कि सरकार ने अपने घोटालों को छुपाने के लिए एक तंत्र विकसित किया है।
जेटली ने कहा, "केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) और केंद्रीय जांच एंजेसी (सीबीआई) को सरकार अपने पक्ष में कर सकती है। इनसे ईमानदारी और जिम्मेदारी का कोई वास्ता नहीं है।"
भाजपा नेता ने कैग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि राजा के 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन के निर्णय से देश के राजकोष को भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट ने राजा पर लगे आरोपों की पुष्टि कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications