भोपाल में कांग्रेस कार्यालय पर पथराव

भोपाल, 15 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के पूर्व सर संघचालक के.एस. सुदर्शन द्वारा कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ की गई टिप्पणी के बाद शुरू हुए विरोध प्रदर्शन के जवाब में सोमवार को हिंदूवादी संगठन के कुछ लोगों ने भोपाल में कांग्रेस के कार्यालय पर पथराव किया। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी हमलावरों पर पथराव किया।

सोमवार की शाम लगभग 50 की संख्या में युवकों ने कांग्रेस के कार्यालय पर पथराव किया। इसके जवाब में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी पथराव किया। पुलिस बल ने पथराव करने वालों को खदेड़ा। भोपाल में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

हमलावरों को हिंदूवादी संगठन का बताया जा रहा है, क्योंकि वे हाथों में केसरिया झंडे थामे हुए थे और सोनिया गांधी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+