बिहार में सड़क हादसे में 7 की मौत
बरौली के थाना प्रभारी अभिनंदन मंडल ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-28 पर बढ़ैया गांव के समीप एक जीप और ट्रक में हुई टक्कर में सात लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि छह से ज्यादा घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को एक नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घायलों में एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
मंडल के मुताबिक मरने वालों में चार महिलाएं शामिल हैं। जीप बरौली से गोपालगंज जा रही थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications