भूमि आवंटन में कुछ भी गलत नहीं किया : येदियुरप्पा

येदियुरप्पा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "भूमि सौदे में किसी भी नियम-कानून का उल्लंघन नहीं किया गया है।"

ज्ञात हो कि मोटर-गाड़ियों के कल-पुर्जे बनाने वाली एक कम्पनी को बेंगलुरू के बाहरी हिस्से में स्थित जिगानी में दो एकड़ का एक प्रमुख औद्योगिक भूखंड 2007 में 15 दिनों के भीतर उपलब्ध करा दिया गया था। येदियुरप्पा के दोनों बेटे इस कम्पनी में निदेशक है। येदियुरप्पा उस समय उप मुख्यमंत्री थे।

येदियुरप्पा के दोनों बेटे, बी.वाई.विजयेंद्र और बी.वाई.राघवेंद्र हैं। राघवेंद्र 2009 के चुनाव में येदियुरप्पा के गृह जनपद, शिमोगा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे।

येदियुरप्पा ने यह भी कहा कि राघवेंद्र को मुख्यमंत्री के विवेकाधीन कोटे से बेंगलुरू में 4,000 वर्गफुट का प्रमुख आवासीय भूखंड आवंटित करने में भी कुछ गलत नहीं किया गया है। जबकि राघवेंद्र के पास पहले से दो आवासीय सम्पत्तियां थीं।

येदियुरप्पा ने इस प्रश्न का जवाब देने में भारी कठिनाई महसूस की, जिसमें उनसे पूछा गया कि राघवेंद्र ने भूखंड आवंटित किए जाने के महीने भर के अंदर ही उसे बेचने के लिए बेंगलुरू विकास प्राधिकरण से अनुमति क्यों मांगी थी।

येदियुरप्पा ने कहा कि वह एक गलती थी और चूंकि बीडीए ने राघवेंद्र का आवेदन खारिज कर दिया था, लिहाजा उस भूखंड पर घर का निर्माण किया जा रहा है।

येदियुरप्पा ने पिछले 10 वर्षो के दौरान विभिन्न मुख्यमंत्रियों द्वारा विवेकाधीन कोटे से आवंटित किए गए आवासीय भूखंडों का विवरण प्रस्तुत किया।

उन्होंने कहा कि मई 2008 में सत्ता में आने के बाद से उन्होंने अपने विवेकाधीन कोटे से विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेताओं सहित विभिन्न लोगों को 136 भूखंड आवंटित किए हैं।

उनके पूर्ववर्ती जनता दल (सेक्युलर) के एच.डी.कुमारस्वामी ने अपने 20 महीने के शासन के दौरान 285 भूखंड आवंटित किए थे, जबकि कांग्रेसी मुख्यमंत्रियों, धरम सिंह और एस.एम.कृष्णा ने क्रमश: 76 और 334 भूखंड आवंटित किए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+