पाकिस्तान में हर तीसरी महिला को ओस्टियोपोरोसिस
इस्लामाबाद, 15 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान में 50 वर्ष से अधिक उम्र की प्रत्येक तीन महिलाओं में से एक को ओस्टियोपोरोसिस (हड्डियों की बीमारी जिसमें कैल्शियम की कमी के चलते हड्डियां खोखली हो जाती हैं) की शिकायत होती है।
समाचार एजेंसी 'ऑनलाइन' के मुताबिक सप्ताहांत में 'कराची के लियाकत नेशनल हॉस्पिटल एंड मेडीकल कॉलेज' में आयोजित परिचर्चा 'ओस्टियोपोरोसिस, ए साइलेंट थीफ' में यह घोषणा की गई थी।
संस्थान के चिकित्सा निदेशक सलमान फरीदी का कहना है कि ओस्टियोपोरोसिस एक बीमारी से ज्यादा बुढ़ापे में होने वाला बदलाव है। यदि कुछ साधारण सी बातों पर ध्यान दें तो इस परेशानी को रोका जा सकता है।
अस्पताल के परामर्शदाता खालिद इमाम का कहना है कि जीवन में गतिशीलता न होने (ज्यादातर समय एक ही स्थान पर बैठे रहने) और पोषाहार की कमी के चलते इस बीमारी का खतरा बढ़ जाता है।
विशेषज्ञों का कहना है कि रोजमर्रा के जीवन में व्यायाम न करना इस बीमारी का एक प्रमुख कारण है और नियमित व्यायाम से इसे रोका जा सकता है।
इसके इलाज के लिए मरीज को कैल्शियम, विटामिन डी और बिस्फोस्फोनेट्स की खुराक दी जा सकती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। 'हार्मोन रिप्लेसमेंट थैरेपी' भी इसका इलाज हो सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications