'पाकिस्तानी आतंकियों को बाहर से मिल रहा धन'
इस्लामाबाद, 15 नवंबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान एवं पाकिस्तान के लिए अमेरिका के विशेष दूत, रिचर्ड हॉलब्रुक ने कहा है कि पाकिस्तान में आतंकियों को बाहर से धन प्राप्त हो रहा है।
हॉलब्रुक ने रविवार को विशेष रेडियो गोलमेज चर्चा के दौरान कहा कि पाकिस्तान में आतंकियों को देश के बाहर से धन मुहैया कराया जा रहा है।
पाकिस्तानी सेना भारी हथियारों से लैस तालिबान आतंकियों के साथ वजीरिस्तान के बीहड़ पहाड़ी क्षेत्र में जूझ रही है। आतंक के खिलाफ युद्ध सेना के लिए चुनौती बन गई है, क्योंकि आतंकी काफी मजबूत स्थिति में हैं।
हॉलब्रुक यहां पाकिस्तान डेवलपमेंट फोरम में अमेरिका का प्रतिनिधित्व करने आए हैं। उन्होंने कहा कि यह एक गम्भीर मुद्दा है और वे इससे निपटने के लिए काम कर रहे हैं। यह फोरम एक अंतर्राष्ट्रीय सहायता संघ है जो पाकिस्तान को आर्थिक मदद मुहैया कराता है।
समाचार पत्र 'डेली टाइम्स' ने हॉलब्रुक के हवाले से कहा है कि अमेरिका ने हाल की बाढ़ के बाद की स्थिति से निपटने में पाकिस्तान को मदद देने हेतु अरबों की सहायता मुहैया कराई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications