सीडब्ल्यूजी आयोजन समिति के कार्यालय पर छापा
सीबीआई के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि सीबीआई के दल जंतर मंतर के निकट आयोजन समिति के कार्यालय और इसके अधिकारियों के घरों में छापे मारे।
अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने टी. एस. दरबारी और संजय महिंद्रू के खिलाफ मामले भी दर्ज किए। इन पर क्वींस बैटन रिले से जुड़े कथित घोटाले का आरोप है।
माना जा रहा है कि आयोजन समिति ने अक्टूबर माह में लंदन में क्वींस बैटन रीले के आयोजन में एक भारतीय की कम्पनी 'एएम फिल्म्स' को उसकी सेवा के लिए 450,000 पाउंड की रकम दी थी और कम्पनी को यह जिम्मेदारी निविदा की प्रक्रिया अपनाए बगैर और बिना किसी कागजी कार्रवाई के दी गई थी।
दिल्ली में 3 से 14 अक्टूबर को हुए राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन भ्रष्टाचार के आरोपों और तैयारियों में विलंब के कारण विवादों में घिर गया था हालांकि बाद में इसका सफल आयोजन हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications