दिल्ली में हिजबुल का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार
नई दिल्ली, 15 नवंबर (आईएएनएस)। आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के एक संदिग्ध आतंकी को दक्षिणी दिल्ली के हौजखास इलाके में एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी सोमवार को दी।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि अब्दुल्ला इंकलाबी नामक यह संदिग्ध आतंकवादी पिछले कई वर्षो से राजधानी में रुका हुआ था। दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने रविवार देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया।
अधिकारी ने कहा, "इंकलाबी से उसके नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जा रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications