इराकी संसद के स्पीकर अमेरिकी और ईरानी अधिकारियों से मिले
बगदाद, 15 नवंबर (आईएएनएस)। इराकी संसद के स्पीकर ओसामा अल-नुजैफी ने रविवार को अमेरिका और ईरान के राजदूतों से अलग-अलग मुलाकात की। उन्होंने कहा कि दोनों देशों को इराक के घरेलू मामलों में दखल नहीं देना चाहिए।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार नुजैफी ने बताया कि उन्होंने ईरानी राजदूत हसन दनाई से स्पष्ट शब्दों में कहा, "ईरान और इराक के बीच पस्पर सम्मान और एकदूसरे के मामलों में बिना दखल दिए संबंधों में सुधार होना चाहिए।"
उन्होंने अमेरिकी राजदूत जेम्स जेफरे के साथ भी हाल के दिनों के राजनीतिक घटनाक्रमों पर चर्चा की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications