पेरू में सड़क हादसों में 18 मरे
लीमा, 15 नवंबर (आईएएनएस)। पेरू में रविवार को हुए चार सड़क हादसों में कम से कम 18 लोग मारे गए और कई घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार आक्र्यूपा क्षेत्र के कामना शहर में एक वाहन 50 मीटर गहरे खड्ड में गिर गया। इस हादसे में 13 लोग मारे गए। तीन अन्य हादसों में पांच लोग मारे गए।
एक आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार पेरू में बीते आठ वर्षो के दौरान सड़क हादसों में 30,000 से अधिक लोग मारे गए हैं और 46,000 लोग घायल भी हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications