्नराष्ट्रमंडल खेलों में भ्रष्टाचार के आरोप में दो अधिकारी हिरासत में
सीबीआई ने आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी के करीबी माने जाने वाले दरबारी और महेंद्रू को सोमवार को उनके आवास से हिरासत में लिया। इन दोनों अधिकारियों को क्वींस बैटन रिले से जुड़ी कथित धांधली से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
दरबारी और महेंद्रू का नाम इस मामले में सामने आने के बाद केंद्रीय खेल मंत्रालय के दबाव के कारण निलम्बित कर दिया गया था। दरबारी आयोजन समिति के संयुक्त निदेशक पद पर कार्यरत थे जबकि महेंद्रू किसी अन्य विभाग में इसी पद पर कार्यरत थे।
इससे पहले, सीबीआई ने सोमवार को आयोजन समिति के दिल्ली स्थित मुख्यालय पर छापा मारा। इस दौरान सीबीआई ने आयोजन समिति के खिलाफ दो मामले भी दर्ज किए और साथ ही साथ आयोजन समिति से जुड़े कई अधिकारियों के घरों की तलाशी भी ली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications