तेल के लिए भारत की नजर त्रिनिदाद और टोबैगो पर
प्रतिनिधिमंडल कैरिबियाई देश की तीन दिवसीय यात्रा पर गया है।
भारतीय गैस कम्पनियों के वरिष्ठ अधिकारियों का यह प्रतिनिधिमंडल यहां वित्त मंत्री विंस्टन डुकेरन और ऊर्जा और ऊर्जा मामलों के मंत्री कैरोलिन सीपरसाद-बचन से मिला।
भारतीय प्रतिनिधिमंडल में गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) के कार्यकारी निदेशक राजीव कुमार माथुर, गेल के महाप्रबंधक संजय कुमार और पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर. के. गर्ग शामिल हैं।
भारतीय प्रतिनिधिमंडल पेट्रोट्रिन, नेशनल गैस कम्पनी, नेशनल एनर्जी कॉरपोरेशन, एटलांटिक एलएनजी, ब्रिटिश पेट्रोलियम, ब्रिटिश गैस, रेप्सॉल, टी एंड टी इनर्जी चैंबर और दि इंडिया टीएंडटी चैंबर ऑफ इंडस्ट्री एंड कॉमर्स के अधिकारियों से भी मिला।
त्रिनिदाद और टोबैगो को सबसे अधिक विदेशी मुद्रा की कमाई तेल और गैस से होती है। यहां की लगभग 10 लाख की आबादी का 44 फीसदी हिस्सा भारतीय मूल के लोगों का है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications