छत्तीसगढ़ में लापता 2 सुरक्षाकर्मियों का सुराग नहीं
खेमचंद साहू और जितेंद्र पटेल आठ नवम्बर से लापता हैं। दोनों जिला सुरक्षा बल और विशेष पुलिस अधिकारियों के 90 सदस्यीय दल के साथ नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले के एर्का वन क्षेत्र में तैनात थे।
पुलिस मुख्यालय में एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "हमें दोनों लापता लोगों के बारे वन क्षेत्र से कुछ सुराग मिले हैं और उम्मीद है कि उनके बारे जल्द ही पता लगा लिया जाएगा।"
दोनों सुरक्षाकर्मियों के चिंतित परिजन जिले के पुलिस मुख्यालय पर ढेरा जमाए हैं और उन्होंने राज्य सरकार से उनकी तलाश के लिए कदम उठाने की अपील की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications