शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 152 अंक बढ़ा (राउंडअप)
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को 10.73 अंकों की बढ़त के साथ 20,167.62 पर खुला और 152.80 अंक बढ़कर 20,309.69 पर बंद हुआ। बीते शुक्रवार यह 20,156.89 पर बंद हुआ था। सोमवार को सेंसेक्स ने अधिकतम 20,335.51 और न्यूनतम 20,046.60 के स्तर को छुआ।
सेंसेक्स में एसबीआई (4.41 फीसदी), सिप्ला (4.15 फीसदी), महिन्द्रा एंड महिन्द्रा (3.30 फीसदी), एचडीएफसी बैंक (2.84 फीसदी) और विप्रो (1.87 फीसदी) के शेयरों में तेजी दर्ज की गई।
सेंसेक्स में गिरने वाले शेयरों में रहे रिलायंस इंफ्रा (1.69 फीसदी), डीएलएफ (1.68 फीसदी), एनटीपीसी (1.25 फीसदी), मारुति सुजुकी (1.19 फीसदी) और रिलायंस कम्यूनिकेशन (1.12 फीसदी)।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक निफ्टी 8.25 अंक बढ़कर 6,079.90 पर खुला और 49.95 अंक बढ़कर 6,121.60 पर बंद हुआ।
निफ्टी शुक्रवार को 6,071.65 पर बंद हुआ था। सोमवार को निफ्टी ने कारोबार के दौरान 6128.75 अंक के ऊपरी और 6039.40 अंक के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप में जहां बढ़त का रुख देखा गया, वहीं स्मॉलकैप में गिरावट का रुख देखा गया। मिडकैप सूचकांक 15.79 अंक बढ़कर 8,447.93 पर बंद हुआ। स्मॉलकैप सूचकांक 32.85 अंक गिरकर 10,885.30 पर बंद हुआ।
बीएसई के 13 में से 9 सेक्टरों में बढ़त और 4 सेक्टरों में गिरावट का रुख देखा गया। बैंक (2.43 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (1.07 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.86 फीसदी), वाहन (0.83 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.71 फीसदी) में बढ़त देखा गया। रियल्टी (1.43 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.13 फीसदी), ऊर्जा (0.20 फीसदी) तथा तेल और गैस (0.15 फीसदी) में गिरावट का रुख देखा गया।
बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा। कुल 1276 शेयरों में तेजी और 1685 में गिरावट दर्ज किया गया। बीएसई में 144 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications