भारत के साथ सम्बंध महत्वपूर्ण : चीनी विदेश मंत्री
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने खबर दी है कि येंग ने ये बातें रविवार को हुबेई प्रांत के वुहान में आयोजित चीन-रूस-भारत के विदेश मंत्रियों की 10वीं बैठक में भारतीय विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा के साथ चर्चा के दौरान कही।
खबर में कहा गया है कि चीन ने कहा है कि वह "द्विपक्षीय सम्पर्क, समन्यवयन और सहयोग" बढ़ाना चाहता है तथा राजनीति, अर्थनीति, व्यापार, और संस्कृति के क्षेत्र में सम्बंधों को विकसित करना चाहता है।
येंग ने पिछले 60 वर्षो से अधिक समय से द्विपक्षीय सम्बंधों में हुए अनवरत विकास की प्रशंसा करते हुए कहा कि दोनों देश अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर एक-दूसरे के साथ बराबर सम्पर्क में हैं।
येंग ने कहा कि यह इसलिए सम्भव हो पाया है, क्योंकि दोनों देशों के बीच लगातार उच्चस्तरीय आदान-प्रदान होता रहा है।
कृष्णा ने कहा कि भारत और चीन प्राचीन सभ्यताएं हैं और दोनों सभ्यताओं ने इस सदी के अंतर्राष्ट्रीय मामलों को प्रभावित किया है।
कृष्णा ने भारतीय उद्योगों और बुनियादी ढांचे में निवेश के लिए चीनी उद्यमों का स्वागत किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications