सारा और अली को मुस्लिम समाज से निकालने का फरमान
इस संगठन का नाम 'ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी' है। संगठन के अध्यक्ष डॉ. औसाफ शाहमीरी खुर्रम ने सोमवार को आईएएनएस को बताया, "शनिवार को मजलिस-ए-शूरा की लखनऊ में बैठक हुई। इस बैठक में कहा गया कि सारा और अली ने दोबारा निकाह कर इस्लाम का मजाक उड़ाया है, लिहाजा दोनों को मुस्लिम समाज से बहिष्कृत किया जाता है।"
खुर्रम का आगे कहना है कि दोनों को अपने इस कृत्य के लिए लिखित में माफी मांगनी होग और अगर वे ऐसा करते हैं इस बारे में उन पर आगे कार्यवाही संभव है। फिलहाल उन्हें समाज से बहिष्कृत कर दिया गया है।
गौरतलब है कि 'बिग बॉस 4' में सारा और अली का निकाह हुआ था। सारा के माता-पिता का दावा है कि उनकी बेटी का निकाह दो साल पहले ही हो चुका था और टीवी कार्यक्रम में उसका दोबारा विवाह हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications