कैबिनेट मंत्री का पद ही चाहती है डीएमके
डीएमके के एक वरिष्ठ नेता ने आईएएनएस से कहा कि डीएमके और कांग्रेस के बीच इस तरह का प्रावधान है कि उनकी पार्टी को मनमोहन सिंह मंत्रिमंडल में सात स्थान मिलेंगे। इनमें तीन कैबिनेट और चार राज्य मंत्री हैं। इस नेता ने कहा, "हम इसी प्रावधान पर जोर देंगे।"
आरोपों से घिरे राजा ने रविवार रात इस्तीफा दे दिया। सूत्रों का कहना है कि राजा के इस्तीफा देने से पहले कांग्रेस और डीएम ने इस मामले पर चर्चा की। इस बारे में डीएमके नेता ने कहा, "हमने इस मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई। राजा से इस्तीफा देने के लिए कहा गया ताकि संसद की कार्यवाही चल सके।"
यह पूछे जाने पर आगे भी उनकी पार्टी दूरसंचार विभाग अपने पास रखना चाहेगी तो डीएमके के इस नेता ने कहा, "क्यों नहीं?"
पार्टी सूत्रों का कहना है कि अगर सर्वोच्च न्यायालय इस मामले में राजा को निर्दोष करार देता है तो उन्हें फिर से मंत्रिमंडल में शामिल करने की मांग की जाएगी।
यह पूछे जाने पर कि 2जी स्पेक्टम से जुड़े इस घटनाक्रम का तमिलनाडु में कांग्रेस-डीएमके गठबंधन पर कोई असर पड़ेगा तो पार्टी के वरिष्ठ नेता टी.आर. बालू ने कहा, "राज्य स्तर पर इस घटनाक्रम का कोई असर नहीं पड़ेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications