सू ची ने पार्टी का कामकाज सम्भाला

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार रविवार को सू ची को सुनने के लिए यंगून स्थित एनएलडी मुख्यालय के बाहर हजारों की संख्या में उनके समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा था। मई 2003 में गिरफ्तारी के बाद सू ची का यह पहला सार्वजनिक भाषण था। अपने भाषण में उन्होंने लोकतंत्र, सुलह और मानवाधिकारों के लिए लगातार संघर्ष करने का संकल्प लिया।

नोबेल पुरस्कार विजेता सू ची पिछले 20 वर्षो में से 15 वर्ष नजरबंद रही हैं। पार्टी सूत्रों ने कहा कि उनका पहला काम एनएलडी को एक संवैधानिक पार्टी का दर्जा दिलाना होगा।

एनएलडी को एक राजनीतिक पार्टी बनने के रास्ते में मई में उस समय रुकावट आ गई थी, जब 20 वर्षो से अधिक अंतराल बाद पिछले सात नवम्बर को हुए आम चुनाव के लिए उसके पंजीकरण से इंकार कर दिया गया था।

एनएलडी ने 1990 के चुनाव में भारी जीत दर्ज कराई थी। लेकिन सेना ने सत्ता संभालने से उसे रोक दिया था।

पार्टी नेतृत्व ने उन चुनावी कानूनों के विरोध में चुनाव के बहिष्कार का निर्णय लिया था, जिसमें इस बात का प्रावधान था कि यदि एनएलडी चुनाव में हिस्सा लेना चाहती है तो उसे सू ची की सदस्यता समाप्त करनी होगी।

पंजीकरण नियमों ने उन पार्टियों का पंजीकरण रोक दिया था, जिनके सदस्य कैद की सजा काट रहे थे। सू ची को चुनाव के एक सप्ताह बाद रिहा किया गया।

एनएलडी के प्रवक्ता न्यान विन ने कहा, "हम गुरुवार को एनएलडी को संवैधानिक पार्टी के रूप में बहाल किए जाने के लिए एक याचिका दायर करने जा रहे हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+