दिल्ली में पाकिस्तानी आतंकवादी गिरफ्तार (लीड-2)
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि रविवार रात लगभग 9.30 बजे दक्षिणी दिल्ली के हौजखास इलाके में एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद अब्दुल्ला इंकलाबी (35) को पकड़ लिया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा, "उसने हम पर गोलीबारी की और भागने की कोशिश की, लेकिन आधे घंटे बाद उसे पकड़ लिया गया।"
पुलिस अधिकारी ने कहा कि इंकलाबी पहले जम्मू एवं कश्मीर में सक्रिय था।
दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता रंजन भगत ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा है कि विशेष शाखा उससे पूछताछ कर रही है।
गिरफ्तार संदिग्ध के पास से एक रिवाल्वर और कुछ कारतूस बरामद हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications