पूर्व सांसद की गोली मारकर हत्या
सिंह भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के टिकट पर मेरठ से तीन बार सांसद निर्वाचित हुए थे। फिलहाल वह कांग्रेस में थे।
पुलिस के अनुसार सैंट्रो कार में सवार होकर आए हमलावरों ने सिंह को मवाना कस्बे के निकट उस समय गोली मारी, जब वह अपनी स्कार्पियो गाड़ी से अपने ईंट भट्ठे पर जा रहे थे। ईंट भट्ठा मवाना के बाहरी इलाके में था। सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हमलावरों ने सिंह को गोली मारने के बाद उनके चालक की पीटाई की और फिर वे वहां से फरार हो गए।
जिला पुलिस उपाधीक्षक अखलाक अहमद ने संवाददाताओं को बताया कि घायल चालक ने उन्हें बताया कि कार सवार छह युवकों ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मारी। जब पूर्व सांसद गाड़ी रुकवाकर उन्हें देखने के लिए उतरे तो युवकों ने पास आकर उन्हें गोली मारी दी।
अहमद ने कहा कि प्रारम्भिक जांच से संकेत मिला है कि हत्या सुनियोजित तरीके से की गई। यह राजनीतिक रंजिश का मामला भी हो सकता है। घटना की जांच जारी है। अहमद ने कहा कि हमलावरों की तलाश में पुलिस सम्भावित ठिकानों पर छापे मार रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications