राजा का इस्तीफा पर्याप्त नहीं : गडकरी
बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के चुनाव प्रचार के लिए पटना पहुंचे गडकरी ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा, "यह घोटाला एक लाख, 76 हजार करोड़ रुपये का है और इतना बड़ा घोटाला अकेले किसी एक मंत्री के बूते की बात नहीं है। इस मामले में मंत्री समूह, प्रधानमंत्री कार्यालय सहित कई और लेाग शाामिल होंगे।"
उन्होंने कहा, "इस घोटाले में किन-किन लोगों की संलिप्तता है यह जांच का विषय है। परंतु यह बात हिन्दुस्तान की जनता के सामने आना चाहिए, यहां के लोग इसे जानना चाहते हैं। केवल राजा के मंत्री पद से इस्तीफा दे देने से यह मामला समाप्त नहीं हो जाता। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications