भाजपा जेपीसी पर अड़ी, सरकार की ना
2जी स्पेक्ट्रम घोटाले के आरोपों से घिरे केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ए. राजा ने रविवार रात इस्तीफा दे दिया। भाजपा का कहना है कि इस मामले पर राजा का इस्तीफा काफी नहीं है बल्कि जेपीसी का गठन किया जाना चाहिए।
संसद के बाहर सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों से जुड़ा मामला लोक लेखा समिति के पास जाना है और इसका इंतजार किया जाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि लोक लेखा समिति के अध्यक्ष भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी हैं।
दूसरी ओर भाजपा का कहना है कि भ्रष्टाचार के इन मामलों की जांच सिर्फ जेपीसी ही सही ढंग से कर सकती है। पार्टी के नेता चंदन मित्रा ने संवाददाताओं से कहा, "जेपीसी की जांच एजेंसियों की जांच से अलग होती है। सीबीआई से लोगों का विश्वास खत्म हो चुका है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications