दिल्ली में मुठभेड़ के बाद हिजबुल आतंकवादी गिरफ्तार (लीड-1)
नई दिल्ली, 15 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली में रविवार रात आतंकवादी संगठन, हिजबुल मुजाहिदीन के एक संदिग्ध कमांडर को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी।
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि रविवार रात लगभग 9.30 बजे हौजखास इलाके में एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा, "उसने हम पर गोलीबारी की और भागने की कोशिश की, लेकिन आधे घंटे बाद उसे पकड़ लिया गया।"
दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता रंजन भगत ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है और कहा है कि विशेष शाखा उससे पूछताछ कर रही है।
गिरफ्तार संदिग्ध के पास से एक रिवाल्वर और कुछ कारतूस बरामद हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications