गडकरी की सम्पत्ति की जांच हो : दिग्विजय
दिग्विजय ने लखनऊ में सोमवार को संवाददाताओं से बाचतीत में कहा, " मैं चाहता हूं कि प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) और रेवेन्यू इंटेलीजेंस नितिन गडकरी की संपत्ति की जांच करे। जांच इस बात की होनी चाहिए कि आज से 20 साल पहले उनके पास कितनी संपत्ति थी और आज उनके पास क्या संपत्ति है।"
गडकरी ने रविवार को दिल्ली में हुई एक रैली में राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों में हुई कथित धांधली में राहुल गांधी के सचिव कनिष्क सिंह को लपेटे में लेते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से जवाब मांगा था। उन्होंने कहा था कि कनिष्क खेलगांव का निर्माण करने वाली कंपनी के मालिक के भतीजे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications