राजा के इस्तीफे के बाद भी गतिरोध बरकरार (लीड-1)

पिछले गुरुवार के दिन भर के स्थगन और तीन दिनों के अवकाश के बाद सोमवार को सदन की बैठक जैसे ही शुरू हुई, विपक्षी सांसदों ने दोबारा हंगामा शुरू कर दिया। परिणामस्वरूप दोनों सदनों की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के सदस्यों ने सदन में जमकर नारेबाजी की : "वी वांट जेपीसी"। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।

मीरा कुमार ने शुरू में हंगामा कर रहे सांसदों को समझाने की कोशिश की कि प्रश्नकाल को चलने दिया जाए। लेकिन जब नारेबाजी नहीं रुकी तो उन्होंने शोरगुल को दरकिनार करते हुए सोमवार को उठाए जाने वाले प्रश्नों को सूचीबद्ध करने का आदेश दिया।

लेकिन जब शोरशराबा और बढ़ गया तो मीरा कुमार ने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

राज्यसभा की स्थिति भी लोकसभा से अलग नहीं थी। परिणामस्वरूप सभापति हामिद अंसारी ने भी सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

दोनों सदनों की बैठक दोबारा शुरू होने पर हंगामा नहीं थमा तो कार्यवाही मंगलवार तक स्थगित कर दी गई।

सरकार को आशा थी कि राजा के इस्तीफे के बाद विपक्ष सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चलने देगा। राजा ने रविवार देर रात इस्तीफा दे दिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+