अमर व जया को अंतरिम राहत
सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अल्तमस कबीर और न्यायमूर्ति सी. जोसेफ ने इस मामले को एक बड़ी पीठ को स्थानांतरित करते हुए उन्हें राहत दे दी। अमर राज्यसभा सदस्य हैं तो जया लोकसभा सदस्य हैं।
अपने छह सूत्रीय संदर्भ में पीठ ने वृहद पीठ से उन संसद सदस्यों की स्थिति पर स्पष्टीकरण मांगा है, जिन्हें उनकी पार्टियों से निष्कासित कर दिया गया हो। इसके साथ ही पीठ ने किसी असम्बद्ध सदस्य की स्थिति के बारे में भी स्पष्टीकरण मांगा है।
अमर और जया को उनकी कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण दो फरवरी को समाजवादी पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।
पार्टी से निष्कासन के बाद दोनों को असम्बद्ध सांसद घोषित कर दिया गया था। दलबदल विरोधी कानून के मौजूदा प्रावधानों के तहत यदि दोनों अपनी पार्टी द्वारा जारी व्हिप का उल्लंघन करते हैं या किसी अन्य पार्टी में शामिल होते हैं तो उनकी संसद सदस्यता समाप्त हो जाएगी।
दोनों ने इस सम्बंध में सर्वोच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की थी। याचिका में कहा गया है कि उनके संदर्भ में दलबदल विरोधी कानून के प्रावधानों को लागू करना संविधान के बुनियादी ढाचे का उल्लंघन है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications