किसानों के लिए लड़ाई में उतरीं ममता
राज्य सरकार का 'हाउसिंग एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कार्पोरेशन' सेटेलाइट कस्बे के निर्माण के लिए राजारहाट न्यूटाउन क्षेत्र में भूमि के बड़े हिस्से का अधिग्रहण किया है। इस कस्बे का नाम ज्योति बसु नगरी दिया गया है।
सिंगूर और नंदीग्राम में भूमि अधिग्रहण के खिलाफ अभियान चला चुकीं ममता ने शनिवार को राजारहाट के कुछ इलाकों में रैली निकालीं।
उन्होंने आरोप लगाया कि इस इलाके को औद्योगिक क्षेत्र में विकसित करने के लिए राज्य सरकार ने 25,000 एकड़ कृषि भूमि किसानों से जबरन ली है।
उन्होंने कहा, "इसके लिए किसानों को कोई मुआवजा नहीं मिला है। अबतक 200 किसानों से उनकी भूमि बलपूर्वक ली गई है, उन्हें किसी तरह का भुगतान नहीं हुआ है। क्षेत्र का विकास होने के बाद उसका 10 प्रतिशत इलाका किसानों को लौटाया जाना चाहिए, अन्यथा हम कानूनी कार्रवाई करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications