'आतंकियों पर कार्रवाई करने पर ही पाक को सहयोग'
वाशिंगटन, 13 नवंबर (आईएएनएस)। एक स्वतंत्र कार्य बल ने सिफारिश की है कि अमेरिका को पाकिस्तान के साथ लंबी अवधि की साझेदारी तभी निभानी चाहिए, यदि वह मुम्बई हमले के लिए दोषी लश्कर-ए-तैयबा सहित सभी आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करता है।
विदेश सम्बंध परिषद द्वारा प्रायोजित एक अनुसंधान केंद्र एवं विचार मंच की 98 पृष्ठों की रिपोर्ट के अनुसार कार्य बल का यह भी कहना है कि हाल के दिनों में प्रगति के लक्षण देखते हुए अमेरिका अफगानिस्तान में सैनिकों की संख्या में जबर्दस्त कटौती करने पर विचार करे।
कार्य बल में सेना के वरिष्ठ अधिकारी एवं राष्ट्रीय सुरक्षा विशेषज्ञों के अलावा पूर्व विदेश मंत्री रिचर्ड आर्मिटेज तथा पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सैम्युएल 'सैंडी' बर्गर भी शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications