अलगाववादियों से सख्ती से निपटेगी उमर सरकार
जम्मू, 13 नवंबर (आईएएनएस)। अशांत कश्मीर घाटी में एकरूपता कायम करने के लिए जम्मू एवं कश्मीर की सरकार ने अलगाववादियों के साथ सख्ती से निपटने का फैसला किया है।
शीर्ष अलगाववादी नेता जैसे कट्टरवादी अली शाह गिलानी, उनके प्रतिद्वंद्वी मीरवाइज उमर फारूख और इन नेताओं के समर्थक पुलिस की 'वांछित सूची' में शामिल हैं।
एक विश्वसनीय सूत्र ने आईएएनएस को बताया, "सभी अलगाववादी नेताओं के समर्थकों और दूसरी पंक्ति के नेताओं को निष्क्रिय करने के लिए उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।"
सूत्र ने बताया, "यह रणनीति एक ऐसी स्थिति कायम करने की अपनाई गई है, जो लोगों के दिमाग से उस भय को दूर करेगी जो अलगाववादियों द्वारा शुरू किए गए प्रदर्शनों से प्रताड़ित हुए हैं।"
उल्लेखनीय है कि घाटी में पिछले पांच महीनों में पुलिस और अर्धसैनिक बलों के साथ हुई झड़पों में 110 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि काफी संख्या में लोग घायल हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications