वेन के दौरे से पहले भारत-चीन करेंगे रणनीतिक वार्ता

नई दिल्ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)। चीनी प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ के भारत आगमन से पहले मुद्दे तय करने के लिए भारत और चीन अगले सप्ताह रणनीतिक वार्ता करेंगे। विदेश सचिव निरूपमा राव इसी सिलसिले में मंगलवार को बीजिंग जा रही हैं।

राव वार्ता में विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा का साथ देंगी। कृष्णा रूस, भारत और चीन के विदेश मंत्रियों की 10वीं त्रिपक्षीय बैठक में भाग लेने के लिए रविवार को मध्य चीन के शहर वुहान के लिए रवाना होंगे।

कृष्णा अपने चीनी समकक्ष यांग जिची और रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव के साथ विभिन्न मुद्दों पर त्रिपक्षीय वार्ता करेंगे। संभावना है कि वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधारों एवं एशिया-प्रशांत महासागर क्षेत्र में आतंकवाद से मुकाबला तथा पाकिस्तान और अफगानिस्तान जैसे क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विष्णु प्रकाश ने संवाददाताओं से कहा कि संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर भी चर्चा होगी।

उन्होंने बताया कि छह देशों के शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) में भारत की सदस्यता से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+