शिवराज से बच्चों ने पूछा, कब बनेंगे प्रधानमंत्री (लीड-1)

भोपाल, 15 नवंबर (आईएएनएस)। अपने सवाल और जवाब से दूसरे को मुश्किल में डाल देने वाले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बाल दिवस के मौके पर एक स्कूल छात्र के सवाल से कुछ देर के लिए मुश्किल में फंस गए, क्योंकि सवाल प्रधानमंत्री बनने का था।

बाल दिवस पर हुए समारोह में हिस्सा लेने के बाद चौहान ने अपनी यादों को ताजा करने के लिए पत्नी साधना सिंह के साथ मॉडल स्कूल का भ्रमण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस स्कूल को देश का सर्वश्रेष्ठ स्कूल बनाना है। इसके लिए आवश्यक कार्यो, साधन और संसाधन की कमी नहीं आने दी जाएगी। चौहान ने इस मौके पर प्रश्नोत्तरी के जरिए छात्रों की जिज्ञासाओं को शांत किया।

शिवराज से 12वीं के छात्र अभय ठाकुर ने पूछा, "आप प्रधानमंत्री कब बनेंगे?" इस पर चौहान का जवाब था कि उनकी प्राथमिकता अपने वर्तमान दायित्वों का पूरे समर्पण से निर्वाहन करना है। भविष्य में कैसे-क्या होगा, बाद में देखा जाएगा। उन्होंने कहा कि वह सीधे मुख्यमंत्री बने हैं, कभी मंत्री नहीं बने।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उच्च शिक्षा ऋण गारंटी योजना के तहत कर्ज के प्रकरणों पर ब्याज राशि के भार को कम करने के लिए सब्सिडी योजना लागू करेगी।

चौहान ने आह्वान किया कि बच्चे कड़ी मेहनत से सफलता अर्जित कर दुनिया में प्रदेश और अपने परिवार का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि संकल्पवान छात्र के लिए कोई भी कार्य असंभव नहीं होता, अगर जरूरत है तो दृढ़ आत्मविश्वास, संकल्प और मेहनत की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+