अमेरिका में भारतीय सांस्कृतिक उत्सव की तैयारी
वाशिंगटन, 14 नवंबर (आईएएनएस)। वाशिंगटन के प्रतिष्ठित केनेडी सेंटर में होने वाले भारतीय कला एवं संस्कृति उत्सव को लेकर यहां के निवासियों में काफी उत्साह है। वे प्राचीन भारतीय संस्कृति की लंबी यात्रा से परिचित होने को उत्सुक हैं।
यह उत्सव अगले वर्ष 1 से 20 मार्च तक चलेगा। केनेडी सेंटर के अध्यक्ष माइकल एम. कैसर ने बताया, "केनेडी सेंटर के मंचों पर और समूचे भवन में भारत की भव्य कला एवं संस्कृति के नमूने पेश किए जाएंगे।"
कैसर ने कहा, "पिछले पांच वर्षो के दौरान इस सेंटर ने सदियों पूर्व के रेशम व्यापार मार्ग से जुड़े देशों सहित चीन, जापान, मध्य-पूर्व और अरब देशों की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहरों को संजोया है। कला ऐसा अनूठा मंच प्रदान करती है, जिससे एक-दूसरे की संस्कृति को समझने में मदद मिलती है।"
उन्होंने बताया कि इस उत्सव में संगीत, नृत्य, नाटक, प्रदर्शनी एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें भारत के कई नामचीन कलाकार भाग लेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications