टर्मिनल-3 से सभी घरेलू उड़ानें शुरू
किंगफिशर एयरलाइंस के एक बयान में बताया गया, "किंगफिशर हवाई कंपनी की सभी घरेलू उड़ानें रविवार से प्रभावी तरीके से शुरू हो गईं। अब टर्मिनल-3 से ही विमान उड़ान भरेंगे और उतरेंगे।"
इसके पहले एयर इंडिया, जेट एवरवेज और किंगफिशर के विमान इस टर्मिनल-3 से उड़ान भरते थे। जबकि अन्य हवाई कंपनियों के विमान पालम के टर्मिनल-1डी से उड़ान भरते थे।
दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डायल) ने पुष्टि की कि किंगफिशर, जेट एयरवेज और इसकी सहायक कंपनी जेटलाइट ने अपनी उड़ानें टर्मिनल-3 से शुरू की।
किंगफिशर हवाई कंपनी के अनुसार उड़ानों में कोई दिक्कत नहीं आई।
उल्लेखनीय है कि टर्मिनल-3 पर सुविधाओं का अभाव होने से उड़ानों की खराब शुरुआत हुई थी, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications