पीएमओ वेबसाइट से मिलेगा मंत्रियों की संपत्ति का ब्योरा
सूत्रों ने बताया कि मंत्रियों की संपत्तियों की जानकारी शीघ्र ही वेबसाइट पर डाली जा सकती है। सरकार ने यह निर्णय घोटालों के उजागर होने के बाद लिया है।
सूत्रों के अनुसार कैबिनेट सचिव के.एम. चंद्रशेखर पहले ही सभी केंद्रीय मंत्रियों को इस बारे में पत्र लिख चुके हैं कि प्रधानमंत्री ने सभी मंत्रियों की संपत्ति का ब्योरा वेबसाइट पर डाले जाने को मंजूरी दे दी है। इससे मंत्रियों की संपत्ति सार्वजनिक हो सकेगी।
सूत्रों ने बताया कि यह प्रशासन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के प्रयासों का एक हिस्सा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications