कांग्रेस भ्रष्टाचार से ध्यान हटाने के प्रयास में : भाजपा

नई दिल्ली, 14 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पूर्व प्रमुख के.एस. सुदर्शन की टिप्पणी के मुद्दे को तूल देकर भ्रष्टाचार से लोगों का ध्यान हटाने का प्रयास कर रही है, जबकि आरएसएस इसके लिए खेद प्रकट कर चुका है।

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने एक बयान में कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता अब भी आरएसएस कार्यालयों के निकट 'हिंसक प्रदर्शन' कर रहे हैं, जबकि संघ खेद प्रकट कर चुका है और उसने सुदर्शन की टिप्पणी को उनकी निजी राय बताते हुए उससे किनारा कर लिया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस यदि आरएसएस के खेद प्रकट करने से संतुष्ट नहीं है तो राजनीतिक और कानूनी तौर पर कई विकल्प मौजूद हैं। लेकिन लोकतंत्र में हिंसा को स्वीकार नहीं किया जा सकता।

सिंह ने कहा कि आम जीवन में ऐसा होता रहा कि किसी टिप्पणी से किसी व्यक्ति या संगठन को ठेस पहुंचता है, लेकिन इसको लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों को ताक पर नहीं रखना चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+