फेसबुक ई-मेल सेवा की कर सकता है घोषणा
लंदन, 14 नवंबर (आईएएनएस)। यदि ऑनलाइन अफवाहों की मानें तो सोशल नेटवर्किं ग साइट 'फेसबुक' सोमवार से अपनी ई-मेल सेवा की घोषणा कर सकता है।
वेबसाइट की 'प्रोजेक्ट टाइटन' के तहत 'फेसबुक डॉट काम' ई-मेल पते की शुरुआत की जा रही है। इससे साइट की संदेश भेजने की पूरी प्रणाली बदल जाएगी।
समाचार पत्र 'टेलीग्राफ' ने प्रौद्योगिकी से संबंधित खबरों का विश्लेषण करने वाले 'टेकक्रंच' के हवाले से बताया है कि प्रारंभ में इस सेवा की सीमित शुरुआत की जा सकती है। 'फेसबुक' अपनी इस सेवा की शुरुआत 'पालो अल्टो' मुख्यालय से नहीं, बल्कि सैन फ्रांसिस्को से कर सकता है।
'ब्लॉग मैशबल' के अनुसार, "फेसबुक की मौजूदा संदेश प्रणाली दोषपूर्ण है। इससे जुड़े लोग फेसबुक से बाहर संदेश नहीं भेज पाते हैं। यह प्रणाली 'अटैचमेंट और फारवर्डिग' को भी संभाल नहीं पाती।
"यदि फेसबुक चाहता है कि वह गूगल से आगे निकल जाए तो उसे अपनी संदेश प्रणाली को और अधिक शक्तिशाली बनाना होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications