नक्सलियों के विरुद्ध एकजुट हों : बुद्धदेब

बलरामपुर (पश्चिम बंगाल), 14 नवंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य ने रविवार को लोगों से अपील की कि वे नक्सलियों के विरुद्ध एकजुट हों और उन्हें राज्य से उखाड़ फेंकें।

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) द्वारा यहां आयोजित रैली में भट्टाचार्य ने कहा, "हमारे राज्य में नक्सली गतिविधियां सबसे बड़ी समस्या है। नक्सली विकास कार्यो में बाधा डालते हैं। वे स्कूलों और पंचायतों को भी सुचारु रूप से नहीं चलने देते और निर्दोष लोगों की हत्या कर रहे हैं।"

नक्सल प्रभावित पुरुलिया जिले के इस क्षेत्र में उन्होंने कहा, "यही उपयुक्त समय है कि हम सब एकजुट होकर नक्सलियों का मुकाबला करें। लोग उनकी हत्या की राजनीति को कभी नहीं भूलेंगे।"

भट्टाचार्य ने कहा कि वामपंथी अतिवादी पश्चिम मिदनापुर के लालगढ़ में सुरक्षा बलों की कड़ी कार्रवाई का सामना नहीं कर पा रहे हैं और अब वे अयोध्या हिल्स इलाके में चले गए हैं।

उन्होंने कहा, "वे अब रात के समय अरसा, बलरामपुर, झालदा, बर्दवान और बागमुंडी इलाकों में संत्रास फैला रहे हैं। उन्होंने इन इलाकों में हमारी पार्टी के कई समर्थकों और नेताओं की हत्या की है।"

भट्टाचार्य ने कहा, "नक्सली शायद सोचते हैं कि निर्दोष लोगों की हत्या करने से वे बंगाल या दिल्ली में सत्ता पर काबिज हो जाएंगे, लेकिन हम उनकी गतिविधियां नहीं चलने देंगे।"

नक्सलियों के इंकार के बावजूद मुख्यमंत्री ने कहा कि खुफिया शाखा के अधिकारी पार्थ बिस्वास और स्कूल शिक्षक सौम्यजीत बसु का अपहरण नक्सलियों ने किया है।

उन्होंने कहा, "दोनों अपहृत व्यक्तियों को मुक्त कराने की मैं भरसक प्रयास करूंगा।"

माना जा रहा है कि पुरुलिया जिले में मुख्यमंत्री की रैली का आयोजन ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का समर्थन हासिल करने के मकसद से किया गया। राज्य में अगले वर्ष की पहली छमाही में विधानसभा चुनाव संभावित है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+