हिमाचल ने गेहूं, जौ की फसल को बीमा योजना में शामिल किया
प्रदेश सरकार ने एक बयान में कहा कि वर्ष 2010-11 के रबी सीजन के लिए गेहूं और जौ की फसलें राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना में शामिल रहेंगीं।
इससे पहले इस योजना के तहत मक्का, धान, आलू और अदरक की फसलों को रखा गया था। इसके अलावा पिछले सरकार सरकार ने शिमला और कुल्लू जिलों में सेब फसल बीमा योजना की शुरुआत की थी।
भारतीय कृषि बीमा कम्पनी लिमिटेड इन फसलों को आग, तूफान, चक्रवात, बवंडर, सूखा और कीटों के हमले के मामलों के अंतर्गत बीमित करेगी।
बयान के मुताबिक छोटे एवं सीमांत किसानों के लिए बीमा प्रीमियम राशि में से 50 प्रतिशत राशि का भुगतान प्रदेश सरकार करेगी।
प्रदेश में कृषि मुख्य पेशा है। इससे प्रदेश के करीब 69 प्रतिशत लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications