जलवायु परिवर्तन रिपोर्ट मंगलवार को जारी होगी
हिमालय, पश्चिमी घाट, तटीय क्षेत्र और उत्तर पूर्व के इलाकों पर यह रिपोर्ट देश के 120 संस्थानों और 220 वैज्ञानिकों की सदस्यता वाले 'इंडियन नेटवर्क फॉर क्लाइमेट चेंज असेसमेंट' (आईएनसीसीए) ने तैयार की है।
केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री जयराम रमेश ने शुक्रवार को कहा, "हमें यह जानने की जरूरत है कि वर्ष 2030 तक जलवायु परिवर्तन का क्या असर होगा। हम देश के चार इलाकों में चार प्रमुख क्षेत्रों पर इसके प्रभाव के मूल्यांकन की रिपोर्ट जारी करेंगे।"
रमेश ने कहा कि सामान्य और विविध पक्षों पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव का अध्ययन करना जरूरी है।
दुनिया में ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन के मामले में भारत का चौथा स्थान है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications