केरल भाकपा के सचिव बने चंद्रप्पन

चंद्रप्पन (74) तीन बार लोकसभा सदस्य निर्वाचित हो चुके हैं। यहां हुई पार्टी की कार्यकारी परिषद की बैठक में उन्हें 82 वर्षीय वेलियम भार्गवन के स्थान पर प्रदेश इकाई का सचिव चुना गया।

नए सचिव चंद्रप्पन ने कहा कि उन्हें मिली नई जिम्मेदारी उनके, उनकी पार्टी और वाम जनतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के लिए एक चुनौती है। वह चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हैं।

ज्ञात हो सीपीआई मौजूदा समय में एलडीएफ का सबसे बड़ा घटक दल है। हाल ही में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में इस गठबंधन को करारी शिकस्त मिली है।

उल्लेखनीय है कि रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी (कांग्रेस) ने 2001 में हुए विधानसभा चुनाव में चंद्रप्पन को पराजित किया था और राज्य के मुख्यमंत्री बने थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+