राजा मामले में झुकने को तैयार नहीं डीएमके

चेन्नई, 14 नवंबर (आईएएनएस)। दूसरी पीढ़ी के 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन विवाद में विपक्षी पार्टियों द्वारा केंद्रीय दूर संचार मंत्री ए. राजा को हटाने की मांग पर द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) झुकने को तैयार नहीं है।

डीएमके सूत्रों ने बताया कि पार्टी राजा के समर्थन में है और वह अन्य सहयोगियों के हितों की रक्षा करते हुए गठबंधन राजनीति की जिम्मेदारी निभाना जानती है।

नाम उजागर न करने की शर्त पर डीएमके के एक वरिष्ठ नेता ने आईएएनएस को बताया कि पार्टी अभी भी अपने पुराने रुख पर कायम है। पार्टी राजा का समर्थन करती है।

उधर, रविवार को डीएमके के अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि ने राजा और सांसद टी.आर. बालू से मुलाकात की।

डीएमके के एक पदाधिकारी ने बताया, "विपक्षी पार्टियों ने धमकी दी है कि यदि राजा को उनके पद से नहीं हटाया जाता तो वे सोमवार को संसद की कार्यवाही नहीं चलने देंगे। यह सरकार को ब्लैकमेल करने का तरीका है।"

उन्होंने कहा कि डीएमके गठबंधन के धर्म को निभाना जानती है। राजा को हटाने के लिए कांग्रेस पर काफी दबाव डाला जा रहा है। संकट आने पर लोगों की नहीं पार्टी के हित की बात सोची जाएगी।

पदाधिकारी ने कहा यदि वर्तमान समय में राजा को हटाया जाता है तो ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) इसे अपनी जीत के रूप में लेगी।

उल्लेखनीय है कि एआईएडीएमके की महासचिव जयललिता ने गत गुरुवार को कांग्रेस को बिना शर्त समर्थन देने की पेशकश की थी। जयललिता ने कहा था कि यदि राजा को हटाने पर डीएमके अपना समर्थन वापस लेती है तो वह सरकार को अपनी पार्टी का समर्थन देंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+