सीएजी 150वां स्थापना दिवस मनाएगा

इस समारोह में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी और लोक लेखा समिति के अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी के अलावा इस संस्था के मौजूदा प्रमुख विनोद राय मौजूद रहेंगे।

वर्ष 1860 में स्थापित की गई इस संस्था का 1980 से पहले तक का इतिहास केवल भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के प्रकाशनों में ही मौजूद है।

संसद और संविधान द्वारा स्थापित की गई यह संस्था विभिन्न सरकारी संस्थानों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, केंद्र एवं राज्य सरकार सहित स्थानीय निकायों द्वारा उपयोग किए जाने वाले वित्तीय संसाधनों की जांच करती है।

इस संस्था की जांच का दायरा सरकारी क्षेत्र की 1,500 कम्पनियों, 400 गैर वाणिज्यिक स्वायत्त संस्थाओं और 4,400 प्रशासकीय निकायों के वित्तीय लेखे-जोखों तक है।

संविधान के अनुच्छेद 148 के जरिए राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किए जाने वाले नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक भारतीय लेखा परीक्षण और लेखांकन सेवा के प्रमुख होते हैं। इस सेवा के अंतर्गत देश भर में 58,000 कर्मचारी कार्यरत हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+