अमेरिका का इजरायल से बस्तियों का निर्माण रोकने का अनुरोध
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इस प्रस्ताव का मकसद इजरायल और फिलीस्तीन के बीच शांति वार्ता फिर से शुरू कराना है।
ज्ञात हो कि दोनों देशों के बीच शांति वार्ता में उस समय गतिरोध पैदा हो गया, जब फिलीस्तीनियों ने प्रत्यक्ष बातचीत में शामिल होने से इंकार कर दिया, क्योंकि बातचीत शुरू होने के चंद सप्ताह बाद निर्माण कार्य पर इजरायली रोक की समय सीमा समाप्त हो गई थी।
अमेरिका ने इजरायल को आश्वस्त किया है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में लाए जाने वाले उस किसी भी प्रस्ताव पर वह वीटो का इस्तेमाल करेगा, जिसके तहत इजरायल पर किसी मध्य पूर्व शांति समझौते को थोपने की कोशिश की जाएगी। इसके साथ ही राष्ट्रपति बराक ओबामा का प्रशासन, अमेरिकी कांग्रेस से यह भी कहेगा कि इजरायल को तीन अरब डॉलर कीमत के 20 आधुनिक लड़ाकू विमानों की आपूर्ति को मंजूरी दे दी जाए।
समझा जा रहा है कि यह सौदा, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के बीच गुरुवार को न्यूयार्क में हुई एक बैठक के दौरान तय हुआ है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि नेतन्याहू ने इस प्रस्ताव पर शनिवार की रात अपनी आंतरिक कैबिनेट में चर्चा की और रविवार को वह इस पर पूर्ण कैबिनेट में चर्चा करने वाले हैं।
खबर में कहा गया है कि प्रस्तावित रोक, पूर्व जेरूसलम में निर्माण कार्य पर लागू नहीं होगी, जिसे फिलीस्तीनी एक भावी राज्य की राजधानी के रूप में देखते हैं। यदि इजरायल इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लेता है तो अमेरिका अन्य निर्माण कार्य पर रोक लगाने का आग्रह नहीं करेगा।
खबर के अनुसार फिलीस्तीन ने शनिवार को कहा है कि वह इस प्रस्ताव को प्रगति का कोई संकेत नहीं मानता।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications