पाकिस्तानी आतंकवादियों ने की बकरीद पर मदद की अपील
स्थानीय मीडिया के अनुसार आंतरिक मामलों के मंत्रालय के अधिकारियों को इस बारे में खुफिया जानकारी मिली है। कई आतंकी संगठनों से जुड़े लोग अभी से पाकिस्तान के विभिन्न शहरों में पहुंचने लगे हैं ताकि जानवरों की खाल एकत्र कर सकें। बकरीद (इद-उल-अजहा) 17 नवम्बर को है।
इन संगठनों के बड़े नेताओं ने पहले से ही लोगों का आह्वान करना शुरू कर दिया है। खाल एकत्र करने के मकसद के बारे में पता नहीं चल पाया है। मंत्रालय ने प्रांतीय सरकारों से कहा है कि वे इसे रोकने के लिए पुलिस की विशेष टीमों का गठन करें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications