पुतिन के परिवार में नया मेहमान!
पुतिन को यह तोहफा दोनों देशों द्वारा सोफिया में एक गैस समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद मिला। पुतिन ने अपने 'परिवार के इस नए सदस्य' को बाहों में भरकर सीने से लगा लिया और उसे प्यार किया।
पुतिन को इससे पहले भी कई राजनीतिक नेताओं ने तोहफे में जानवर दिए हैं। दो साल पहले उनके 56वें जन्मदिन पर उन्हें एक साइबेरियाई शेर-माशेंका, तोहफे में मिला था।
वर्ष 2001 की नववर्ष की पार्टी में उन्हें एक मंत्री ने एक लेब्राडोर-कॉन्नी भेंट किया था। कजाक राष्ट्रपति नुरसुल्तान नजरबायेव ने 2002 में उन्हें एक हिरण तोहफे में दिया था। उसी साल माल्दोवियाई राष्ट्रपति ने उसी साल उन्हें क्रिस्टल का मगरमच्छ भेंट किया था।
पुतिन के पास दो बिल्लियां, दो कुत्ते, एक बकरी और उसके मेमने भी हैं। वह घोड़ों के भी शौकीन हैं। उनकी घुड़सवारी की तस्वीरें आए दिन मीडिया में प्रसारित और प्रकाशित होती रहती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications